दिनांक: 12 अप्रैल 2026
महत्वपूर्ण सूचना – प्रवेश परीक्षा परिणाम 2026-27
पतंजलि गुरुकुलम देवप्रयाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा में सफल हुए सभी छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रवेश से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश
प्रवेश परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना आवश्यक है:
1. शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि
चयनित सभी अभ्यर्थियों को 19 अप्रैल 2026 तक निर्धारित शुल्क जमा करके अपना स्थान सुरक्षित करना होगा।
2. प्रवेश शुल्क (सहयोग राशि)
- कुल शुल्क: ₹1,36,000/-
- प्रथम किस्त: ₹86,000/-
- द्वितीय किस्त: ₹50,000/-
अभ्यर्थी चाहें तो पूरा शुल्क एकमुश्त (₹1,36,000/-) भी जमा कर सकते हैं।
3. संपर्क एवं जानकारी
शुल्क जमा करने एवं प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अन्य जानकारी के लिए पतंजलि गुरुकुलम देवप्रयाग की ओर से आपसे संपर्क किया जाएगा।
4. अनिवार्य उपस्थिति
प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए अभिभावकों को 20 अप्रैल 2026 को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच गुरुकुलम में उपस्थित होना अनिवार्य है।
5. प्रॉस्पेक्टस पढ़ना अनिवार्य
सभी अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध Prospectus 2026-27 को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
6. फीस रिफंड नीति
एक बार शुल्क जमा करने के बाद यह Non-Refundable होगा। किसी भी परिस्थिति में शुल्क वापस नहीं किया जाएगा, इसलिए पूर्ण सहमति के बाद ही भुगतान करें।
रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
- इसी पेज में नीचे “Important Link” अनुभाग में जाएं।
- अब “रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें” के सामने Click Here का बटन दबाए।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुलेगा जिसमें दो पेज होगा, पहला पेज में गुरुकुल एवं बैंक से संबंधित जानकारी होगा।
- दूसरा पेज में रिजल्ट दिखेगा जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, पिता का नाम एवं राज्य का नाम होगा।
- इस लिस्ट में जिनका नाम होगा वही प्रवेश परीक्षा पास किए हैं, वो आगे की तैयारी कर सकते हैं।
Important Link
| रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें | Click Here |
| गुरुकुल का ऑफिशियल वेबसाइट देखें | Click Here |
| हमारा व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें | Telegram | WhatsApp |