हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय (University of Patanjali) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय योग, आयुर्वेद तथा भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित शिक्षा प्रदान करता है।
किन-किन पाठ्यक्रमों में लिया जा रहा है प्रवेश?
सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय में यूजी, पीजी, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा और विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विश्वविद्यालय में योग विज्ञान, आयुर्वेद, संस्कृत, दर्शन, मनोविज्ञान, जैविक विज्ञान सहित कई विषयों में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन
विश्वविद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को सबसे पहले पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरना होगा तथा निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखने की सलाह दी गई है। Also Read:- Gurukul Kangri Hostel Fee Structure 2026
आवेदन करने के लिए तीन मुख्य चरण
चरण 1: रजिस्ट्रेशन
सबसे पहले अभ्यर्थी को अपनी मूल जानकारी देकर पोर्टल पर नया अकाउंट बनाना होगा।
चरण 2: आवेदन फॉर्म भरना
रजिस्ट्रेशन के बाद शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विवरण भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
चरण 3: आवेदन शुल्क जमा करना
सभी विवरण भरने के बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी महत्वपूर्ण निर्देश
- प्रत्येक चरण को ध्यानपूर्वक पढ़कर आगे बढ़ें।
- आवेदन फॉर्म में दर्ज की गई सभी जानकारियां सही और पूर्ण होनी चाहिए।
- आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी पहले से तैयार रखें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान समय पर करें, ताकि किसी प्रकार की देरी न हो।
महत्वपूर्ण तिथियां
विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार आवेदन फॉर्म 6 मार्च 2026 से उपलब्ध हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 निर्धारित की गई है। पात्र अभ्यर्थियों की सूची 12 जून 2026 को जारी की जाएगी, जबकि नया शैक्षणिक सत्र 6 जुलाई 2026 से शुरू होगा।
तकनीकी सहायता एवं संपर्क
यदि अभ्यर्थियों को लॉगिन या भुगतान से संबंधित किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे तकनीकी सहायता नंबर +91 7078590426 पर संपर्क कर सकते हैं। सामान्य प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए annu.verma@uop.edu.in ईमेल का उपयोग किया जा सकता है। कार्यालय का समय सोमवार से शनिवार सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है। Also Read:- ऋषिकुलम गुरुकुल गुरुग्राम में एडमिशन 2026-27ऋषिकुलम गुरुकुल गुरुग्राम में एडमिशन 2026-27
आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए नीचे इंर्पोटेंट लिंक अनुभाग में जैन और Online Apply के सामने Click Here का बटन दबाएं।
- अब आप पतंजलि विश्वविद्यालय के पोर्टल पर आ चुके हैं, यहां पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन का बटन दबाएं।
- अब कुछ बेसिक डीटेल्स जैसे नाम, ईमेल एवं मोबाइल नंबर डालकर Register Now का बटन दबाएं।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म को भरें एवं लास्ट में पेमेंट करें। पेमेंट करते ही रजिस्ट्रेशन का काम पूरा हो जाता है।
Important Links
| Online Apply | Click Here |
| गुरुकुल का ऑफिशियल वेबसाइट देखें | Click Here |
| हमारा व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें | Telegram | WhatsApp |