WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
gurukul kurukshetra admission form

गुरुकुल कुरुक्षेत्र हरियाणा में बच्चों का एडमिशन के लिए एडमिशन फॉर्म 2024-25

हरियाणा के गुरुकुल कुरुक्षेत्र में बच्चों का एडमिशन के लिए एडमिशन फॉर्म 2024-25 को शुरू किया गया है अगर आप भी अपने बच्चों को गुरुकुल कुरुक्षेत्र में पढ़ाकर मॉडर्न शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा दिलाकर उसे महान बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले एडमिशन के लिए नियमों को ऑफिशियल साइट पर पढ़ें और फिर आवेदन फॉर्म जमा करें।

गुरुकुल कुरुक्षेत्र का स्थापना स्वामी श्रद्धानंद जी ने 13 अप्रैल 1912 में किए थे श्रद्धानंद जी आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद के अनुयाई थे इन्होंने थानेसर के दानवीर सेठ ज्योति प्रसाद के द्वारा दान दान में मिला हुआ भूमि पर गुरुकुल कुरुक्षेत्र का स्थापना किए थे।

अगर आप हरियाणा में सबसे अच्छा गुरुकुल ढूंढ रहे हैं तो गुरुकुल कुरुक्षेत्र आपके बच्चे को वर्तमान शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा दिलाने के लिए एक बेस्ट जरिया है इस गुरुकुल में आधुनिक शिक्षा के साथ ही पुरातन वैदिक संस्कार भी दिए जाते हैं ताकि बच्चा दुनिया में अपने माता-पिता और अपने देश का नाम भी रोशन कर सके और उसके अंदर वो संस्कार भी बना रहे जो भारतीय संस्कृति में होती है।

Overview

गुरुकुल का नामगुरुकुल कुरुक्षेत्र
क्लास का नामकक्षा V, VI, VII, VIII, IX और XI
संस्थापक का नामस्वामी श्रद्धानंद जी
गुरुकुल कुरुक्षेत्र कहां पर हैहरियाणा में
गुरुकुल का स्थापना कब हुआ था13 अप्रैल 1912 में
गुरुकुल में एडमिशन का अंतिम तिथिहर साल मार्च का आखिरी सप्ताह
ऑफिशियल वेबसाइट का नामgurukulkurukshetra.com

ये भी पढ़ें:- पतंजलि आचार्यकुलम सत्र 2025-26 कक्षा 5th, 9th, 11th में Admission Open

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में कितने क्लास के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। 

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में कक्षा V, VI, VII, VIII, IX और XI में प्रवेश दिया जाता है। यानी पांचवी क्लास से लेकर दसवीं क्लास तक के बच्चों का प्रवेश गुरुकुल कुरुक्षेत्र में दिया जाता है प्रवेश के लिए नियम बनाए गए हैं उन नियमों का पालन करना होता है। 

ये भी पढ़ें:- Admissions Open: Shrimad Dayanand Kanya Gurukul Chotipura (कन्या गुरुकुल)

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में प्रवेश प्रक्रिया 

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में बच्चों का एडमिशन के लिए एग्जाम का तिथि हर साल मार्च के अंतिम सप्ताह में होता है सूची पत्र को जनवरी में ही जारी कर दिया जाता है सूची पत्र में संलग्न किया हुआ फॉर्म को अच्छी तरह से भरकर अंतिम तिथि से पहले स्कूल में जमा करना होता है। जो भी छात्र प्रवेश परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं उनको प्रवेश में वरीयता दी जाती है।

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में प्रवेश परीक्षा के लिए आए हुए विद्यार्थियों को बीच में एक साक्षात्कार से गुजरना होता है और इस साक्षात्कार से निकालने के बाद ही प्रवेश परीक्षा में जाने दिया जाता है। गुरुकुल में प्रवेश के लिए बच्चों का फिटनेस प्रमाण पत्र भी माता-पिता को साथ में लाना होता है अगर फिटनेस प्रमाण पत्र में सब कुछ अच्छा होने के बावजूद भी बच्चे का तबीयत लगातार खराब रहता है तो फिर बच्चे का प्रवेश निरस्त किया जा सकता है।

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में एडमिशन के लिए छात्र के पास जन्म प्रमाण पत्र की एक कॉपी एवं पिछले स्कूल या संस्थान छोड़ने का प्रमाण पत्र और विस्तृत अंक पत्र का कॉपी प्रवेश के बाद जमा की जाती है।

Important Dates

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में एडमिशन के लिए सूची पत्र हर साल जनवरी में जारी किया जाता है और इसके साथ जरूरी डॉक्यूमेंट को अटैच करके फॉर्म को अच्छी तरह से भरकर स्कूल में ले जाकर जमा करना होता है।

हर साल मार्च के अंतिम सप्ताह में गुरुकुल कुरुक्षेत्र में एडमिशन के लिए एग्जाम होता है एग्जाम में पास होने वाले बच्चों को गुरुकुल में एडमिशन के लिए आगे की कार्रवाई करनी होती है।

गुरुकुल का शुल्क 

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में शिक्षा एवं बच्चों के द्वारा इस्तेमाल किए गए वस्तुओं के लिए शुल्क लिया जाता है जैसे भोजन बिजली दूध किताबें कैंटीन इत्यादि ये शुल्क दो तरह से लिया जाता है पहला वार्षिक शुल्क एवं दूसरा त्रैमासिक शुल्क।

वार्षिक शुल्क का भुगतान सत्र का शुरुआती में ही करना होता है एवं तिमाही में शुल्क को अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर, और जनवरी के महीना में जमा करना होता है तिमाही शुल्क का भुगतान प्रिंसिपल एवं गुरुकुल के पक्ष में तैयार किए गए क्रॉस डिमांड ड्राफ्ट के जरिए दिया जाता है और गुरुकुल कुरुक्षेत्र के ऑफिसियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन भी भेजा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- Samvid Gurukulam: Admissions Open for classes V, VI, VII, VIII & IX Session 24-25

गुरुकुल कुरुक्षेत्र का उद्देश्य

इस गुरुकुल की शिक्षा-पद्धति का प्रमुख उद्देश्य शहरों के दूषित वातावरण से परे प्रकृति की नैसर्गिक गोद में बैठकर सुकुमारवस्था विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना, स्वास्थ्य एवं चरित्र निर्माण, सामाजिक कुशलता का विकास, साक्षरता संवर्धन सहित, साथ जीवन-उत्थान हेतु प्रेरित करना, अत्यधिक व्यस्त एवं असहाय जीवन में पूर्णता लाना, ज्ञान का दीप जलाकर अज्ञानता के अंधकार को मिटाना, समाज, सम्प्रदाय एवं संस्कृति को संतुलित रूप से अभिव्यक्त करना, उनकी स्वाभाविक मानसिकता को बढ़ावा देना, जीवन को प्रत्येक संघर्ष के लिए उद्यत रहने हेतु तत्पर एवं सक्षम रखना, स्वाध्याय की प्रवृत्ति का जागरण करना एवं प्रकृति के साथ एकात्म भाव में स्थिरता, अनुशासन और शिष्टाचार की शिक्षा देना आदि है।

मान्यता प्राप्त

विद्यार्थियों की सुप्त प्रतिभा को जागृत करने हेतु शिक्षा की सही साधनाओं के लिए बाल-मनोविज्ञान एवं भारतीय परम्परा के शैक्षिक पहलुओं का सर्वोच्च ध्यान रखते हुए केन्द्रिय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नयी दिल्ली द्वारा निर्गत पाठ्यक्रम के अतिरिक्त पाँचवी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक संस्कार एवं साधारण शिक्षा का पाठ्य-भवन संचालित किया जाता है जिसे अनुभव एवं प्रशिक्षित गुरुओं एवं शिक्षकों से शिक्षित किया जाता है। आप गुरुकुल संस्थान में प्रवेश प्राप्ति एवं जानकारी हेतु कभी भी संपर्क कर सकते हैं।

इस गुरुकुल के संचालन में पूर्ण रूप से गुरुकुलीय शिक्षण पद्धति का पालन होता है एवं यह गुरुकुल बारहवीं कक्षा तक केन्द्रिय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त है।

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में एडमिशन के लिए फॉर्म कैसे भरें 

  • गुरुकुल कुरुक्षेत्र में एडमिशन लेने से पहले नीचे इंर्पोटेंट लिंक अनुभाग से नोटिफिकेशन को डाउनलोड करें और इसे अच्छी तरह से पढ़ें साथ ही गुरुकुल के ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए निर्देश को भी पढ़ें और फिर एडमिशन के लिए फॉर्म भरे।
  • गुरुकुल कुरुक्षेत्र में बच्चों के एडमिशन के लिए हर साल जनवरी में सूची पत्र जारी किया जाता है। 
  • गुरुकुल कुरुक्षेत्र से मिले हुए आवेदन फार्म को अच्छी तरह से भरने के बाद उसके साथ में जरूरी डॉक्यूमेंट को अटैच करके गुरुकुल में जमा करें। 
  • गुरुकुल कुरुक्षेत्र में हर साल मार्च के आखिरी सप्ताह में प्रवेश परीक्षा होता है इसमें पास होने के बाद एक साक्षात्कार से गुजरने के बाद ही ये निर्णय लिया जाता है कि बच्चे का एडमिशन होगा या नहीं।
  • गुरुकुल में बच्चे का एडमिशन होने के बाद यहां के नियमों को पढ़ने के लिए गुरुकुल के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं और देखें कि बच्चों एवं अभिभावक के लिए क्या नियम बताए गए हैं उसका पालन करें।

Important Links

Brochure डाउनलोड करेंClick Here
Entrance’s Syllabus डाउनलोड करेंClick Here
Instructions For ParentsClick Here
गुरुकुल कुरुक्षेत्र का ऑफिशियल वेबसाइट देखेंClick Here

ये भी पढ़ें:- पतंजलि गुरुकुलम हरिद्वार में नर्सरी से 12वीं तक एडमिशन प्रक्रिया क्या है देखें सन 2024-25 के लिए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *