WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
aryavan arsha kanya gurukul free admission open

आर्यवन आर्ष कन्या गुरुकुल गुजरात का परिचय – गुरुकुल तक कैसे पहुंचे – निशुल्क गुरुकुल

इस पोस्ट में हम आर्यवन आर्ष कन्या गुरुकुल के बारे में बात करेंगे अगर आप भी अपने बेटियों को क्रियात्मक योग तथा वैदिक शास्त्रों के अध्ययन अध्यापन कराना चाहते हैं तो ये गुरुकुल आप ही के लिए है ये गुजरात में स्थित है और इस पोस्ट में हम इस गुरुकुल तक पहुंचने का रास्ता भी बताएंगे एवं अन्य जानकारियां भी आपके साथ साझा करेंगे।

आर्यवन आर्ष कन्या गुरुकुल का परिचय

आर्यवन विकास फार्म ट्रस्ट द्वारा स्थापित आर्यवन आर्ष कन्या गुरुकुल वैदिक विदुषियों के निर्माण हेतु गुजरात का पहला आर्ष पाठ्यक्रम आधारित कन्या गुरुकुल है। लगभग एक एकड़ में फैले इस गुरुकुल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन, पुस्तकालय, अध्ययन कक्ष और छात्रावास उपलब्ध हैं। गुरुकुल के परिसर में यज्ञशाला है, जहां प्रतिदिन वैदिक मंत्रों के साथ अग्निहोत्र किया जाएगा। छात्राओं को ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क सभी सुविधाएं, सुरक्षा और गीर गायों के शुद्ध दूध व घी से बना सात्विक भोजन दिया जाएगा। पाठ्यक्रम में पाणिनीय अष्टाध्यायी, संस्कृत व्याकरण, आर्ष दर्शन, वेद, और महर्षि दयानंद के ग्रंथों का अध्ययन और योग प्रशिक्षण शामिल है, जो छात्राओं के शारीरिक और आध्यात्मिक विकास में सहायक होगा।

Overview

गुरुकुल का नामआर्यवन आर्ष कन्या गुरुकुल
गुरुकुल कहां पर हैगुरुकुल गुजरात में है
गुरुकुल का स्थापना दिवससन 1981
गुरुकुल का प्रकारकन्या गुरुकुल
गुरुकुल का उद्देश्यशास्त्रीय ज्ञान के साथ साथ आध्यात्मिक विद्या को जीवन में उतारना
गुरुकुल का मोबाइल नंबर एवं ईमेल पताMobile – +91 95028 63490
E-mail – aryavanarshakanya@gmail.com
गुरुकुल का पताAaryavan Aars Kanya Gurukul
Aaryavan,Rozad
At. – Sagpur, Ta. – Talod
Di. Sabarkantha – 383307
Gujarat, India
गुरुकुल के ऑफिसियल वेबसाइट का नामaryavanarshakanyagurukul.org

गुरुकुल का उद्देश्य (विस्तार से)

आर्यवन आर्ष कन्या गुरुकुल में छात्राओं को योग-दर्शन की यौगिक प्रक्रियाओं के माध्यम से आध्यात्मिक शांति और स्थायी सुख प्राप्त करने की शिक्षा दी जाती है। चूंकि सभी प्रमुख आध्यात्मिक ग्रंथ संस्कृत में लिखे गए हैं, इसलिए इस विद्या को गहराई से समझने के लिए संस्कृत व्याकरण का गहन ज्ञान आवश्यक है। इसके लिए छात्राओं को पाणिनीय अष्टाध्यायी के अनुसार संस्कृत व्याकरण का उच्च स्तर का अध्ययन कराया जाता है। इस गुरुकुल का उद्देश्य है कि हर छात्रा शास्त्रीय और आध्यात्मिक ज्ञान को आत्मसात कर, जीवन के सभी प्रकार के कष्टों, तनावों और बाधाओं से मुक्त होकर एक स्वस्थ, सुखी, और शांत जीवन जी सके, जो मानवता और सात्विक संवेदनाओं से भरा हो, और वह समाज के लिए एक प्रेरणास्तंभ बने।

आर्यवन विकास फार्म ट्रस्ट

अहमदाबाद से लगभग 70 किमी की दूरी पर, नगर के प्रदूषण और शोर से दूर, शांत, शुद्ध और सुंदर वातावरण में स्थित आर्यवन विकास फार्म ट्रस्ट की स्थापना 1981 में की गई थी। यह ट्रस्ट, बिना किसी सरकारी सहायता के, केवल दानदाताओं के सात्विक योगदान से संचालित होता है और वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार में समर्पित है। पूज्य स्वामी सत्यपति जी के आशीर्वाद और उनके विद्वान शिष्यों के निरंतर परिश्रम से, देश-विदेश में वैदिक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई गतिविधियाँ संचालित हो रही हैं। इनमें दर्शन योग महाविद्यालय, वानप्रस्थ साधक आश्रम, दयानंद आर्य विद्यालय, देशी गायों की देखभाल के लिए गौशाला, योग और चरित्र निर्माण शिविर, यज्ञ प्रशिक्षण, आयुर्वेदिक औषधालय, और वैदिक साहित्य का प्रकाशन शामिल हैं। विशेष रूप से चारों वेदों का गुजराती में अनुवाद और प्रकाशन ट्रस्ट की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है।

ये भी पढ़ें:- बिहार के तीन फ्री गुरुकुल अपने बच्चों को गुरुकुल में पढ़ाकर महान बनाएं

Aryavan Arsha Kanya Gurukul की दिनचर्या

TimeActivity 1TimeActivity 2
3:45 – 4:30Morning Mantra Recitation4:30 – 5:30Bath & Clothes Washing
5:30 – 6:30Meditation6:35 – 7:30Yajna + Veda Study
7:30 – 8:00Breakfast8:00 – 9:00Service Work
9:00 – 11:30School11:30 – 12:00Lunch
12:00 – 1:50Rest2:00 – 4:30School
4:30 – 5:30Walking + Exercise5:30 – 5:50Yajna
5:50 – 6:20Meditation6:30 – 7:00Dinner
7:00 – 7:45Self-Study7:45 – 8:00Milk Drinking
8:00 – 8:15Walking8:15 – 9:15Self-Reflection + Evening Mantra Recitation
9:30 – 3:45Sleep

आर्यवन आर्ष कन्या गुरुकुल के छात्राओं को ऊपर टेबल में दिए गए दिनचर्या को निभाना होगा नया जानकारी एवं ज्यादा जानकारी के लिए आप गुरुकुल के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Aryavan Arsha Kanya Gurukul Admission

आर्यवन आर्ष कन्या गुरुकुल में छात्राओं का प्रवेश प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होता है प्रवेश के लिए एडमिशन फॉर्म को डाउनलोड करके भरकर जरूरी दस्तावेज के साथ माता-पिता के साथ में गुरुकुल में जाकर जमा करना होता है, गुरुकुल में प्रवेश के लिए एडमिशन फॉर्म या प्रवेश पत्र को आप नीचे हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश में पांच सर्वश्रेष्ठ गुरुकुल जिसमें एक बिल्कुल फ्री है

Important Links

Admission Form डाउनलोड करेंHindi
Admission Form डाउनलोड करेंEnglish
गुरुकुल का पाठ्यक्रमClick Here
गुरुकुल का ऑफिशियल वेबसाइटaryavanarshakanyagurukul

ये भी पढ़ें:- कन्या वैदिक गुरुकुल महाविद्यालय देहरादून ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2024 देखें एडमिशन का प्रक्रिया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *