इस पोस्ट में हम महाराष्ट्र के अंदर 6 सर्वश्रेष्ठ गुरुकुल के बारे में आपको जानकारी देंगे जहां पर रहना खाना एवं पढ़ाई बिल्कुल फ्री में होता है। भारत में बहुत से लोग ऐसे हैं जो पैसे देकर अपने बच्चों को गुरुकुल में नहीं पढ़ा सकते हैं उनके लिए ये 6 गुरुकुल सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि यहां पर कोई पैसा नहीं लगता है और आप अपने बच्चों को इन गुरुकुल में पढाकर महान बना पाते हैं।
इस पोस्ट का उद्देश्य महाराष्ट्र में चल रहे फ्री गुरुकुल से आपका परिचय कराने का है ताकि महाराष्ट्र के अंदर या महाराष्ट्र के बाहर से आए हुए लोग इन फ्री गुरुकुल में अपने बच्चों को पढ़ा पाए, इसके लिए इन सभी गुरुकुल के बारे में आप सभी को पता होना चाहिए तभी आप इनसे संपर्क करके अपने बच्चों को यहां पर भर्ती करा पाएंगे।
1. सिद्धगिरी गुरुकुलम (फ्री गुरुकुल)
गुरुकुल का नाम | सिद्धगिरी गुरुकुलम |
गुरुकुल में शिक्षा | वैदिक शिक्षा |
गुरुकुल का मोबाइल नंबर | 0231 268 4113 | 0231 268 4114 |
गुरुकुल का Email ID | info@siddhagirimatham.com |
गुरुकुल का पता | Address: Kaneri, Tal Karveer, Dist Kolhapur 416 234 |
गुरुकुल के ऑफिसियल वेबसाइट का नाम | https://www.siddhagirimatham.org/education |
महाराष्ट्र के कणेरी मठ, कोल्हापुर में सिद्ध गुरु गुरुकुलम का स्थापना 2016 में किया गया था तब से इस गुरुकुल में बच्चों एवं बच्चियों को वैदिक शिक्षा दिया जा रहा है। ये एक ऐसा गुरुकुल है जहां पर लगभग 300 से भी ज्यादा बच्चे इसी गुरुकुल के अंदर रहकर बिल्कुल फ्री में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
इस गुरुकुल में प्राचीन भारत के चार वेदों एवं छह शास्त्रों, 64 कलाओं एवं 14 विधाओं में शिक्षा प्राप्त करते हैं और इस क्षेत्र में यहां के छात्र महारत हासिल की है। इस गुरुकुल में सिर्फ महाराष्ट्र से ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों जैसे गोवा, कर्नाटक एवं विदेशों के बच्चे भी शिक्षा प्राप्त करते हैं।
7 से 10 वर्ष के बच्चों को निशुल्क शिक्षा
इस गुरुकुल में 7 से 10 वर्ष के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिलाया जाता है लेकिन हर वर्ष सिर्फ 100 बच्चों को ही निशुल्क आवासीय प्रवेश दिया जाता है। इस गुरुकुल में बच्चों को वैदिक शिक्षा के साथ ही स्पोर्ट, आर्ट, म्यूजिक और शास्त्र कला की शिक्षा भी दिया जाता है ताकि जरूरत पड़ने पर बच्चे अपना आत्मरक्षा कर पाए।
2. भक्तिवेदांता विद्या भवन गुरुकुल, महाराष्ट्र (फ्री गुरुकुल)
महाराष्ट्र के पालघर के पास स्थित गुरुकुल जिसका नाम है भक्तिवेदांता विद्या भवन गुरुकुल ये बहुत ही शांत एरिया में गुरुकुल है और ये नदी के किनारे स्थित है। इस गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ ही हॉकी का ट्रेनिंग भी दिया जाता है जिसके लिए स्टेट लेवल का कोच बच्चों को अभ्यास कराने के लिए आते हैं।
इसी गुरुकुल के परिसर में मंदिर एवं यज्ञशाला भी स्थित है यहां पर बच्चों को यज्ञ करने का विद्या भी सिखाया जाता है। इस गुरुकुल में गौशाला भी है एवं बच्चों को खेती करना भी सिखाया जाता है यहां के बच्चे इसी गुरुकुल के खेत से उगे हुए अनाज फल एवं सब्जियां खाते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इस गुरुकुल में फ्री शिक्षा दी जाती है आप गुरुकुल के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके इसकी पुष्टि जरूर कर लें।
Also Read:- गुरुकुल और कान्वेंट स्कूल में क्या फर्क है
3. Govardhan Ecovillage Gurukul
गुरुकुल का नाम | Govardhan Ecovillage Gurukul |
गुरुकुल में शिक्षा | वैदिक शिक्षा |
गुरुकुल का मोबाइल नंबर | +91 9226516922 / 23 |
गुरुकुल का Email ID | contactus@ecovillage.org.in |
गुरुकुल का पता | ISKCON WADA, Govardhan Eco VIllage, At – Galtare, Post – Hamrapur, Taluka – Wada, Dist – Palghar, Maharashtra – 421303 |
गुरुकुल के ऑफिसियल वेबसाइट का नाम | https://ecovillage.org.in/ |
मुंबई से करीब 90 किलोमीटर दूर गलतरेस सिटी में बना हुआ गुरुकुल जिसका नाम है Govardhan Ecovillage Gurukul कहा जाता है कि ये फ्री गुरुकुल तो नहीं है लेकिन यहां का शुल्क काफी कम है यहां पर आप अपने बच्चों को वैदिक शिक्षा दे पाएंगे।
इस गुरुकुल के प्रधानाचार्य का नाम श्री आमोल चैतन्य जी दास है इस गुरुकुल में वैदिक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बच्चों को वैदिक शिक्षा दी जाती है बहुत ही शांत एवं सुंदर एरिया में बना हुआ गुरुकुल मन में शांति का एहसास दिलाता है। इस गुरुकुल में वैदिक शिक्षा के साथ ही यज्ञ, ध्यान, प्राणायाम, खेती का काम एवं गौ माता का सेवा करना भी सिखाया जाता है।
इस गुरुकुल में 6th क्लास से एडमिशन शुरू होता है और दसवीं क्लास तक शिक्षा दी जाती है। कहां जाता है कि इस गुरुकुल में मीडियम क्लास के फैमिली वाले ज्यादातर अपने बच्चों को लाते हैं क्योंकि इस गुरुकुल का शुल्क काफी कम है।
शिक्षा किस तरह का होता है
गोवर्धन इको विलेज गुरुकुल में वैदिक शिक्षा दिया जाता है जिसमें धार्मिक एवं आध्यात्मिक ज्ञान के साथ साहित्य कला एवं अन्य क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जाता है। इस गुरुकुल को इस्कॉन के द्वारा चलाया जाता है एवं इस गुरुकुल के अलावा भी इस्कॉन के द्वारा चलाए जा रहे कई सारे गुरुकुल है।
इस्कॉन के द्वारा चलाए जा रहे गुरुकुल में विशेष कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक शिक्षा मुहैया कराया जाता हैं। वैदिक शिक्षा के द्वारा वैदिक संस्कृति को बचाने एवं प्रचार करने का उद्देश्य होता है।
एडमिशन कैसे होता है
Govardhan Ecovillage Gurukul में एडमिशन के लिए हर साल चार दिन के लिए कैंप लगाया जाता है और उसी कैंप में बच्चों को एडमिशन के लिए चुना जाता है। कैंप में बताए गए नियमों को जो भी बच्चे निभा पाते हैं उनको एडमिशन के लिए चुन लिया जाता है और जो बच्चे उन नियमों को निभा नहीं पाते हैं वो इस गुरुकुल से बाहर हो जाते हैं।
4. Arsha Vijnana Gurukulam Nagpur
गुरुकुल का नाम | Arsha Vijnana Gurukulam Nagpur |
गुरुकुल में शिक्षा | वैदिक शिक्षा |
गुरुकुल का मोबाइल नंबर | +91 98902 93641 (Sri Swapnil Jatkar, Admin) |
गुरुकुल का Email ID | online.avg.nagpur@gmail.com |
गुरुकुल का पता | Arsha Vijnana Gurukulam Vedapuri, Dorli-Bazargaon Road, Mohpa Nagpur, Maharashtra 441502 India |
गुरुकुल के ऑफिसियल वेबसाइट का नाम | https://avgnagpur.org/ |
Arsha Vijnana Gurukulam जो कि नागपुर के वेदपुरी में स्थित है इस गुरुकुल में वैदिक एवं सांस्कृतिक शिक्षा दिया जाता है और ये इसी शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित गुरुकुल माना जाता है। इस गुरुकुल का उद्देश्य भारत के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर को बचाए रखना है एवं इसे आगे के तरफ बढ़ना भी है।
इस गुरुकुल का स्थापना पूज्य स्वामी श्री दयानंद सरस्वती एवं डॉक्टर श्रीकांत के द्वारा किया गया है ये गुरुकुल बहुत ही सुंदर एवं शांत एरिया में है क्योंकि इस गुरुकुल के चारों ओर पहाड़ है एवं पहाड़ों में एक झील भी सुंदरता को और बढ़ा देती है जिसके वजह से ये काफी शांत एवं सुंदर एरिया है।
Arsha Vijnana Gurukulam को मिले हुए दान से चलाया जाता है जो की छात्र, भक्तों एवं विजिटर के द्वारा दिए हुए दान होते हैं। आप भी चाहे तो इस गुरुकुल में कई तरह से दान दे सकते हैं उदाहरण के लिए समय दान, अन्न दान दे सकते हैं या दान के रूप में पैसे भी दिया जा सकता है। इस गुरुकुल में एक मंदिर परिसर भी है जहां पर पूजा एवं यज्ञ कराया जाता है।
5. श्रद्धानंद गुरुकुल आश्रम (फ्री गुरुकुल)
परली वैजनाथ मंदिर से 2 किलोमीटर आगे स्थित श्रद्धानंद गुरुकुल आश्रम एक ऐसा गुरुकुल है जो बिल्कुल फ्री गुरुकुल है एवं पहाड़ियों के बीच में बना हुआ है और इस वजह से इसकी सुंदरता देखते ही बनती है। इस गुरुकुल को दान से चलाया जाता है देश के वो लोग जो गुरुकुल में दान देते हैं उन्ही पैसों से गुरुकुल को चलाया जाता है।
इस गुरुकुल के आचार्य सत्येंद्र जी बहुत ही बढ़िया से यहां के व्यवस्थाएं को संभालते हैं और यहां के बच्चों का दिनचर्या बहुत ही सुंदर तरीके से चलता है। अगर आप भी एक फ्री गुरुकुल ढूंढ रहे हैं तो श्रद्धानंद गुरुकुल आश्रम से संपर्क करके अपने बच्चों का एडमिशन के लिए बात जरूर करें।
Also Read:- गुरुकुल ग्रामर सीनीयर सेकेंडरी स्कूल गुवाहाटी असम प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 11 तक
6. पूणे वेदपाठशाला गुरुकुल
गुरुकुल का नाम | पूणे वेदपाठशाला गुरुकुल |
गुरुकुल में शिक्षा | वैदिक शिक्षा |
गुरुकुल का मोबाइल नंबर | +91-7499702239 |
गुरुकुल का Email ID | punevedpathshala1943@gmail.com |
गुरुकुल का पता | 38 बुधवार पेठ, तम्बाडी जोगेश्वरी मंदिर के पास, पुणे 411002 |
गुरुकुल के ऑफिसियल वेबसाइट का नाम | http://punevedpathshala.org/ |
पूरे वेद पाठशाला जो की एक शैक्षिक शिक्षा संस्थान है इसमें वैदिक शिक्षा एवं पारंपरिक भारतीय ज्ञान को बच्चों को सिखाया जाता है। इस गुरुकुल में वैदिक ग्रंथों के साथ संस्कृत भाषा और भारतीय दर्शन का पाठ पढ़ाया जाता है।
पूणे वेदपाठशाला में बच्चों को गुरुकुल शिक्षा पद्धति के द्वारा ज्ञान दिया जाता है इसलिए यहां पर गुरु शिष्य परंपरा का पालन किया जाता है। इस गुरुकुल में पढ़ रहे छात्रों को वेद, उपनिषद, दर्शन, वेदांत एवं अन्य प्राचीन ग्रंथो का अध्ययन कराया जाता है। इस गुरुकुल में पढ़ रहे हैं छात्रों का भोजन एवं रहने का व्यवस्था गुरुकुल के ही अंदर है।
Hi,
I am very glad to known that you are providing spiritual education to all children as free of cost. I really appreciate you.
I would like to take admission to my son in Gurukul, who is now 2 years old. Pls send me information about Gurukul. I am from pune.
आप पतंजलि गुरुकुलम में अपने बच्चे का एडमिशन दिलवाएं लेकिन वहां पर कम से कम ढाई साल का बच्चे का एडमिशन लिया जाता है इसके लिए आप अगला साल तक इंतजार करें और फरवरी या मार्च से छोटे बच्चों का एडमिशन शुरू होता है