पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान संकाय में BNYS (बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज) तथा DNYT (डिप्लोमा इन नेचुरोपैथी एंड योगिक थेरेपी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 10 मार्च 2025 से प्रारंभ हो चुकी थी। देशभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इन कोर्सों में प्रवेश हेतु आवेदन किया है।
अब एक महत्वपूर्ण चरण आ गया है – पात्र विद्यार्थियों की सूची (Merit List) एवं प्रतीक्षा सूची (Waiting List) आज 12 जून 2025 को जारी की जा रही है। जो विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे अब अपनी स्थिति को इसी पोस्ट के लास्ट में इंर्पोटेंट लिंक अनुभाग पर जाकर जांच सकते हैं।
पाठ्यक्रमों की जानकारी
1. BNYS (बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज)
- स्तर: स्नातक
- अवधि: 5.5 वर्ष (जिसमें 1 वर्ष की अनिवार्य इंटर्नशिप शामिल है)
- योग्यता: 12वीं (PCB विषयों सहित – भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान)
2. DNYT (डिप्लोमा इन नेचुरोपैथी एंड योगिक थेरेपी)
- स्तर: डिप्लोमा
- अवधि: 1 से 2 वर्ष
- योग्यता: 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण
महत्वपूर्ण तिथियाँ
प्रक्रिया | तिथि |
---|---|
आवेदन प्रारंभ | 10 मार्च 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि (बिना विलंब शुल्क) | 31 मई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि (₹100 विलंब शुल्क सहित) | 07 जून 2025 |
पात्र विद्यार्थियों एवं प्रतीक्षा सूची की घोषणा | 12 जून 2025 |
दस्तावेज़ सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण व शुल्क भुगतान | 25 जून – 27 जून 2025 |
विश्वविद्यालय रिपोर्टिंग व हॉस्टल आवंटन | 17 जुलाई 2025 |
शैक्षणिक सत्र प्रारंभ | 18 जुलाई 2025 |
सूची कैसे देखें?
- सूची देखने के लिए इसी पोस्ट में नीचे इंर्पोटेंट लिंक अनुभाग में जाएं।
- वहां BNYS/DNYT Merit List & Waiting List लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप पतंजलि यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल साइट पर हैं।
- यहां पर सूची चेक करने के लिए अपना जन्म तिथि या आवेदन संख्या दर्ज करें और फिर अपना सूची देखें।
- पात्रता प्राप्त होने पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अगले चरण में भाग लें।
आगे क्या करें?
यदि आपका नाम मुख्य सूची में है:
- 25 से 27 जून के बीच सभी आवश्यक दस्तावेज, प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, मेडिकल टेस्ट एवं शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करें।
यदि आपका नाम प्रतीक्षा सूची में है:
- प्रतीक्षा सूची के आवेदकों को आगे की रिक्तियों के आधार पर बुलाया जा सकता है। समय-समय पर वेबसाइट देखते रहें और विश्वविद्यालय से संपर्क बनाए रखें।
संपर्क करें
यदि किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी की आवश्यकता हो तो नीचे दिए गए नंबरों या ईमेल पर संपर्क करें:
- 9760095219 | 7217015006 | 9520984211
- admission@uop.edu.in
नोट: विश्वविद्यालय की ओर से दी गई सभी तिथियाँ अनिवार्य हैं। निर्धारित समयसीमा में सभी औपचारिकताएँ पूरी करना अनिवार्य है अन्यथा आपका प्रवेश रद्द किया जा सकता है।
Important Links
BNYS/DNYT Merit List & Waiting List | Click Here |
ऑफिशियल वेबसाइट देखें | Click Here |
हमारा टेलीग्राम और व्हाट्सप्प ज्वाइन करें | Telegram | WhatsApp |