अगर आप अपने बच्चों को गुरुकुल में पढ़ाना चाहते हैं वो भी पूरी तरह से फ्री गुरुकुल जहां पर कोई चार्ज नहीं लगता है तो हम आपको दिल्ली में स्थित एक फ्री गुरुकुल के बारे में बताएंगे जिसमें आप अपने बच्चों को बिल्कुल फ्री में आधुनिक शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा का ज्ञान भी दिला पाएंगे जिससे आपका बच्चा संस्कारीत होगा देशभक्त होगा और माता-पिता एवं पूरे समाज को इज्जत के नजर से देखेगा और सब का सम्मान करेगा।
नई दिल्ली में मानव मंदिर गुरुकुल के नाम से एक ऐसा गुरुकुल है जिसमें बच्चों को बिल्कुल फ्री में शिक्षा दी जाती है, सबसे बड़ी बात है कि यहां पर वैदिक शिक्षा भी दिया जाता है जिसका कमी कॉन्वेंट स्कूलों में होती है। कॉन्वेंट स्कूलों में पढे हुए बच्चे सिर्फ अक्षर का ज्ञान ले पाते हैं लेकिन गुरुकुल में पढ़ा हुआ बच्चा अक्षर का ज्ञान भी लेता है और वैदिक शिक्षा के वजह से पूरी तरह से संस्कारीत भी होता है।
मानव मंदिर गुरुकुल Overview
शीर्षक | विवरण |
---|---|
संस्था का नाम | मानव मंदिर गुरुकुल |
ट्रस्ट का नाम | मानव मंदिर मिशन ट्रस्ट |
संस्थापक / प्रेरणा स्रोत | परम पूज्य आचार्य श्री रूपचंद्र जी महाराज |
पद | ट्रस्ट के आजीवन अध्यक्ष |
गुरुकुल की स्थापना | वर्ष 1993, महावीर जयंती के दिन |
स्थान | गंगा विहार, सराय काले खां, नई दिल्ली |
मुख्य उद्देश्य | साधना (अनुशासन), सेवा, सम्पूर्ण शिक्षा, मानवता का विकास |
लाभार्थी वर्ग | जरूरतमंद और वंचित वर्ग के बच्चे |
विशेष सम्मान | “मैन ऑफ द ईयर 2004” (American Biographical Institute, USA) – सम्मानित द्वारा Amity Humanity Foundation (AHF) – सम्मानित द्वारा National AIDS Control Organisation (NACO) |
प्रमुख कार्यक्षेत्र | वैश्विक शांति, अहिंसा, विश्व बंधुत्व, आध्यात्मिक मूल्य, स्वास्थ्य और HIV/AIDS नियंत्रण |
अन्य पहचान | जैन दर्शन के विद्वान, लेखक, कवि, दार्शनिक |
Official Website | Click Here |
मानव मंदिर गुरुकुल के बारे में
मानव मंदिर मिशन ट्रस्ट के आजीवन अध्यक्ष परम पूज्य आचार्य श्री रूप चंद्र जी महाराज एक प्रतिष्ठित विद्वान, दार्शनिक, लेखक और कवि हैं। आचार्य श्री जैन दर्शन के प्रख्यात अध्येता हैं और उन्होंने मानवता व मानव विकास के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है। दूरदर्शी दृष्टिकोण और पूर्ण समर्पण के साथ वे निरंतर देश-विदेश में यात्रा कर वैश्विक शांति, अहिंसा, विश्व बंधुत्व और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं।
उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें वर्ष 2004 में अमेरिकन बायोग्राफिकल इंस्टीट्यूट, यू.एस.ए. द्वारा “मैन ऑफ द ईयर” की उपाधि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, उन्हें एमिटी ह्यूमैनिटी फाउंडेशन (AHF) और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) द्वारा सम्पूर्ण स्वास्थ्य देखभाल तथा HIV/AIDS की रोकथाम के क्षेत्र में उनके योगदान हेतु सम्मानित भी किया गया है।
मानव मंदिर गुरुकुल का पता
Gurudev Sadan, KH – 57, Acharya Roopchandra Ln, behind Indian Oil Petrol Pump, Block A, Ganga Vihar, Sarai Kale Khan, New Delhi, Delhi 110013
Also Read:- गोवा में सबसे बेस्ट गुरुकुल Shree Datta Padmanabh Peeth Gurukul Goa