गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय (कन्या गुरुकुल परिसर), हरिद्वार ने M.Sc. Chemistry (लड़कियों के लिए) पाठ्यक्रम में CUET के आधार पर सत्र 2025-26 की मेरिट सूची प्रकाशित कर दी है। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर परामर्श (Counselling) के लिए स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है।
काउंसलिंग की तिथि:
20 जून 2025, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
स्थान: रसायन विभाग, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, कन्या गुरुकुल, हरिद्वार
काउंसलिंग से पहले जरूरी कार्यवाही
- अभ्यर्थियों को ₹1100/- की गैर-वापसी योग्य काउंसलिंग फीस 18 जून 2025 को भेजे गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन जमा करनी होगी।
- केवल फीस जमा करने से प्रवेश की गारंटी नहीं होगी। उम्मीदवारों को समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
- अनुपस्थित रहने की स्थिति में प्रवेश का दावा स्वतः निरस्त माना जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज (मूल प्रतियों सहित):
- CUET-2025 स्कोर कार्ड
- हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट प्रमाण पत्र और अंकपत्र
- स्नातक डिग्री के सभी वर्षों के अंकपत्र
- चरित्र प्रमाणपत्र
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- आरक्षण प्रमाण पत्र (OBC के लिए केवल केंद्रीय सरकार का प्रमाण पत्र मान्य होगा)
- उपरोक्त सभी दस्तावेजों की एक-एक स्वप्रमाणित फोटोकॉपी
प्रवेश की पुष्टि के बाद ₹31,550/- का प्रवेश शुल्क भी ऑनलाइन माध्यम से तत्काल जमा करना होगा। इसका लिंक अलग से मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
मेरिट लिस्ट देखने के लिए
CUET के आधार पर चयनित छात्राओं की पूरी मेरिट सूची नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में उपलब्ध है:


आवश्यक निर्देश:
- केवल उन्हीं छात्राओं को प्रवेश मिलेगा जो समय पर रिपोर्ट करेंगी एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करेंगी।
- प्रवेश सीट की उपलब्धता और न्यूनतम योग्यता मानदंडों के अधीन है।
- किसी भी प्रकार की त्रुटि या परिवर्तन विश्वविद्यालय द्वारा संशोधित किया जा सकता है।
यदि आपको इस मेरिट सूची से संबंधित किसी अन्य जानकारी की आवश्यकता है, तो विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या रसायन विभाग से संपर्क किया जा सकता है।
Important Links
Merit list CUET M.Sc. Chemistry Kanya Gurukul डाउनलोड करें | Click Here |
Merit list CUET M.Sc. Chemistry Main Campus डाउनलोड करें | Click Here |
Merit List CUET M.Sc. Microbiology, Kanya Gurukul डाउनलोड करें | Click Here |
ऑफिशियल वेबसाइट देखें | Click Here |
हमारा टेलीग्राम और व्हाट्सप्प ज्वाइन करें | Telegram | WhatsApp |