शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्री-नर्सरी से कक्षा 8वीं तक बालक एवं बालिकाओं कक्षा 9वीं हेतु बालक प्रवेश आरंभ
Patanjali Gurukulam में क्लास Pre Nursery से लेकर क्लास 8वीं तक लड़के एवं लड़कियों हेतु एवं कक्षा 9वी सिर्फ लड़कों के लिए एडमिशन शुरू किया गया है यह ऐडमिशन Session 2025-26 के लिए है जो भी अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन पतंजलि गुरुकुलम में कराना चाहते हैं वो इस पोस्ट को पढ़ें और बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करके प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। ध्यान रहे आवेदन का शुरुआती तिथि 27 मार्च 2025 है और अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2025 है इसलिए समय रहते ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें रजिस्ट्रेशन का शुल्क ₹2000 रखा गया है।
पतंजलि गुरुकुलम, जो परम पूज्य योगऋषि श्री स्वामी रामदेव जी महाराज एवं आयुर्वेदाचार्य श्री आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के पावन सानिध्य में वर्ष 2017 में स्थापित किया गया था, वैदिक और आधुनिक शिक्षा का अद्भुत समन्वय है।
यह एक आवासीय शैक्षणिक संस्थान है जहां प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की शिक्षा प्रदान की जाती है। यहां वेदों, भारतीय दर्शन, उपनिषदों, श्रीमद भगवद गीता, पंचोपदेशा आदि के साथ-साथ आधुनिक विषयों का भी सुंदर समावेश है। हमें पूर्ण विश्वास है कि इस शिक्षा पद्धति में पारंगत होने वाले विद्यार्थी निश्चित रूप से भारत के पुनर्निर्माण और पुनरुत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
दिनांक | प्रक्रिया | स्थान | समय |
---|---|---|---|
27-03-2025 से 11-04-2025 | ऑनलाइन पंजीकरण; पंजीकरण शुल्क 2,000/- रुपये | गुरुकुलम वेबसाइट | किसी भी समय |
13-04-2025 | प्री-नर्सरी से कक्षा 9वीं तक ऑफलाइन परीक्षा, अभिभावक साक्षात्कार एवं चर्चा | पतंजलि योग भवन, पतंजलि वेलनेस के पास, फेज-II, हरिद्वार, उत्तराखंड | सुबह 8:30 से शाम 4:00 बजे तक |
15-04-2025 | गुरुकुलम वेबसाइट पर परिणाम घोषणा | – | रात 10:00 बजे |
16-04-2025 | शुल्क जमा (केवल चयनित उम्मीदवारों द्वारा) | – | – |
25-04-2025 | सभी चयनित उम्मीदवार जिन्होंने शुल्क जमा किया है, उनका गुरुकुलम में रिपोर्टिंग। प्री-नर्सरी, नर्सरी, एल.के.जी. और यू.के.जी. के विद्यार्थियों को माता/देखभालकर्ता के साथ रिपोर्ट करना अनिवार्य है। | गुरुकुलम | सुबह 9:00 बजे |
संपर्क जानकारी
- पंजीकरण और अन्य जानकारी के लिए कृपया गुरुकुलम वेबसाइट देखें: https://patanjaligurukulam.org.in/
- संपर्क नंबर: +91 8954555999
Patanjali Gurukulam Admission ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे इंर्पोटेंट लिंक अनुभाग में जाएं और Online Registration के सामने Registration Form के लिंक पर क्लिक करके ओपन करें।
- अब आप पतंजलि गुरुकुलम के फाॅर्म वाले पेज पर आ जाएंगे इस पेज में नीचे pamphlet और prospectus को पढ़ने के लिए क्लिक हेयर का बटन दबाएं यह जरूरी है।
- अब छोटा डब्बा पर क्लिक करके टिक मार्क करें अगर टिक मार्क नहीं हो रहा है तो इसका मतलब कि आपने pamphlet और prospectus को पढ़ने के लिए क्लिक हेयर का बटन नहीं दबाया है, पहले उसे दबा लें उसके बाद ही छोटा डब्बा पर क्लिक करके टिक मार्क कर पाएंगे।
- अब नीचे Proceed का बटन दबाए और फिर आपके सामने एक बड़ा सा फॉर्म ओपन हो जाएगा इसे अच्छी तरह से भरे और फिर नीचे Next का बटन दबाए।
- इस तरह से मांगे गए जानकारी को भरते हुए नेक्स्ट का बटन दबाकर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट कर पाएंगे।
क्यूआर कोड के जरिए रजिस्ट्रेशन
- पतंजलि गुरुकुलम में सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने हेतु नीचे इंर्पोटेंट लिंक अनुभाग में जाएं और ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ओपन करें।
- नोटिफिकेशन के अंदर आपको एक QR Code मिलेगा इसे स्कैन करें।
- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और फिर सबमिट करें।
- वही मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन हेतु पतंजलि गुरुकुलम के कस्टमर केयर के इस नंबर पर संपर्क करें 8954555999
विशेष विशेषताएं
- प्रातः उत्थान: सूर्योदय से पूर्व जागरण की आदत
- हवन: वैदिक परंपरा के अनुसार नित्य हवन
- योग-प्राणायाम: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित अभ्यास
- शास्त्र: प्राचीन ज्ञान और शास्त्रों का अध्ययन
- सात्विक आहार: शुद्ध और पौष्टिक भोजन
- खेलकूद: शारीरिक विकास के लिए विविध खेल गतिविधियां
- आधुनिक विषय: समकालीन शिक्षा के साथ संतुलन
पतंजलि गुरुकुलम में प्रवेश लेकर अपने बच्चों को वैदिक मूल्यों और आधुनिक शिक्षा का अनूठा संगम प्रदान करें। जल्दी पंजीकरण करें, सीटें सीमित हैं!
Also Read:- Admission Open: Acharyakulam Ranchi Jharkhand For Session 2025-26
Important Links
Online Registration | Registration Form |
ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करें | Click Here |
Syllabus डाउनलोड करें | Click Here |
Download Full Notification & Syllabus (Hindi English) | PAMPHLET-2025.pdf |
ऑफिशियल वेबसाइट देखें | Click Here |
हमारा टेलीग्राम और व्हाट्सप्प ज्वाइन करें | Telegram | WhatsApp |