WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

पतंजलि गुरुकुलम में कक्षा 6 से 8 बालिकाओं के लिए प्रवेश 2026-27 शुरू, जानें पंजीकरण तिथि और परीक्षा जानकारी

पतंजलि गुरुकुलम द्वारा सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 से 8 तक की बालिकाओं के प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रारम्भ कर दिया गया है। यह गुरुकुल उत्तराखंड के देवप्रयाग क्षेत्र में स्थित है, जहां छात्राओं को भारतीय संस्कृति, वैदिक शिक्षा और आधुनिक विषयों का समन्वित शिक्षण प्रदान किया जाता है। यहां शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ संस्कारयुक्त और अनुशासित वातावरण प्रदान करना है।

इस गुरुकुल में छात्राओं को प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा प्रणाली के अनुसार पढ़ाया जाता है, जिससे उनका बौद्धिक, शारीरिक और नैतिक विकास हो सके।

मुख्य विशेषताएं

  • प्राचीन संस्कृत व्याकरण तथा वेद-शास्त्रों का गहन अध्ययन
  • सभी आधुनिक विषयों का प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण
  • योग, प्राणायाम, हवन, वैदिक दिनचर्या तथा सात्त्विक भोजन की व्यवस्था
  • योग, खो-खो, ट्रेडिशनल व स्पोर्ट्स कराटे, कबड्डी, एथलेटिक्स आदि खेलों का प्रशिक्षण
  • संगीत, आर्ट एंड क्राफ्ट, वादन, नृत्य तथा लेखन कौशल का विकास
  • सीसीटीवी से सुरक्षित, अनुशासित और प्रेरणादायी परिसर

प्रवेश से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 5 मार्च से 20 मार्च 2026 तक
ऑफलाइन परीक्षा एवं अभिभावक संवाद: 22 मार्च 2026
स्थान: पतंजलि गुरुकुलम फेज-2, हरिद्वार
परिणाम घोषित होने की तिथि: 25 मार्च 2026 (वेबसाइट पर)
शुल्क जमा करने की तिथि: 25 मार्च से 04 अप्रैल 2026 (चयनित विद्यार्थियों हेतु)
रिपोर्टिंग की तिथि: 5 अप्रैल 2026

आवेदन कैसे करें

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए इसी पोस्ट के लास्ट में Important Link अनुभाग में जाएं।
  • अब “ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें” के सामने Clic Here का बटन दबाए।
  • अब आपके सामने पतंजलि गुरुकुलम का ऑफिशियल पेज दिखेगा, इस पर दिए गए निर्देशों को पढ़ें और फिर पंपलेट पढ़ने के लिए Click Here का बटन दबाए।
  • पंपलेट पढ़ने के लिए क्लिक हेयर का बटन दबाए बिना रजिस्ट्रेशन करने का बटन नहीं आएगा, इसलिए इस बटन पर क्लिक करके पंपलेट जरूर पढ़ें।
  • अब एक छोटा सा डब्बा मिलेगा जिसके ऊपर क्लिक करके कंसेंट दें, और फिर नीचे Proceed का बटन दबाएं।
  • अब आपके सामने फॉर्म ओपन हो जाएगा इसे पूरी तरह से सही जानकारी भरें, और फिर नीचे नेक्स्ट का बटन दबाए। 
  • अब डिक्लेरेशन दें, और फिर पेमेंट करें, एवं अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें।

यदि आप अपनी बच्चियों को संस्कारों के साथ श्रेष्ठ शिक्षा देना चाहते हैं, तो पतंजलि गुरुकुलम एक उत्तम विकल्प हो सकता है। यहां पारंपरिक भारतीय शिक्षा और आधुनिक ज्ञान का संतुलित वातावरण प्रदान किया जाता है।

Important Link

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंClick Here
ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करेंClick Here
गुरुकुल का ऑफिशियल वेबसाइट देखेंClick Here
हमारा व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करेंTelegram | WhatsApp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *