WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

पतंजलि कन्या गुरुकुलम हरिद्वार प्रवेश 2026-27: कक्षा 4 व 5 के लिए आवेदन, तिथियां और पूरी जानकारी

पतंजलि कन्या गुरुकुलम्, हरिद्वार (उत्तराखंड) द्वारा सत्र 2026–27 के लिए बालिकाओं के प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस गुरुकुल में कक्षा 4 से कक्षा 5 तक की बालिकाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। जो अभिभावक अपनी बेटियों को संस्कारों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है। इच्छुक अभिभावक निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

संस्थान का नाम: पतंजलि कन्या गुरुकुलम्
स्थान: हरिद्वार, उत्तराखंड
सत्र: 2026–27
कक्षा: कक्षा 4 से 5 तक (बालिकाओं हेतु)

मुख्य विशेषताएं

पतंजलि कन्या गुरुकुलम् में विद्यार्थियों को पारंपरिक भारतीय शिक्षा के साथ आधुनिक विषयों की भी पढ़ाई कराई जाती है। यहां शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों के बौद्धिक, शारीरिक और सांस्कृतिक विकास पर विशेष ध्यान देना है।

  1. प्राचीन संस्कृत व्याकरण एवं वेद-शास्त्रों का गहन अध्ययन कराया जाता है।
  2. सभी आधुनिक विषयों की पढ़ाई प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा कराई जाती है।
  3. विद्यार्थियों के लिए योग, प्राणायाम, हवन, वैदिक दिनचर्या तथा सात्विक भोजन की व्यवस्था है।
  4. खेलकूद के अंतर्गत योगा, खो-खो, ट्रेडिशनल व स्पोर्ट्स कराटे, कम्प्यूटर तथा एथलेटिक्स आदि गतिविधियां कराई जाती हैं।
  5. संगीत, आर्ट्स एंड क्राफ्ट, काव्य, निबंध तथा लेखन कौशल के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
  6. परिसर सीसीटीवी से सुरक्षित है तथा अनुशासित और प्रेरणादायी वातावरण प्रदान किया जाता है।

प्रवेश से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 5 मार्च से 20 मार्च 2026 तक
ऑफलाइन परीक्षा एवं अभिभावक संवाद: 22 मार्च 2026
परीक्षा का स्थान: पतंजलि गुरुकुलम फेज–2, हरिद्वार
परिणाम घोषित होने की तिथि: 25 मार्च 2026 (वेबसाइट पर)
शुल्क जमा करने की अवधि: 25 मार्च से 04 अप्रैल 2026 (केवल चयनित विद्यार्थियों के लिए)
रिपोर्टिंग तिथि: 5 अप्रैल 2026

आवेदन कैसे करें

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें 
  • ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करें
  • गुरुकुल का ऑफिशियल वेबसाइट देखें
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए इसी पोस्ट के लास्ट में Important Link अनुभाग में जाएं।
  • अब “ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें” के सामने Clic Here का बटन दबाए।
  • अब आपके सामने पतंजलि गुरुकुलम का ऑफिशियल पेज दिखेगा, इस पर दिए गए निर्देशों को पढ़ें और फिर पंपलेट पढ़ने के लिए Click Here का बटन दबाए।
  • पंपलेट पढ़ने के लिए क्लिक हेयर का बटन दबाए बिना रजिस्ट्रेशन करने का बटन नहीं आएगा, इसलिए इस बटन पर क्लिक करके पंपलेट जरूर पढ़ें।
  • अब एक छोटा सा डब्बा मिलेगा जिसके ऊपर क्लिक करके कंसेंट दें, और फिर नीचे Proceed का बटन दबाएं।
  • अब आपके सामने फॉर्म ओपन हो जाएगा इसे पूरी तरह से सही जानकारी भरें, और फिर नीचे नेक्स्ट का बटन दबाए। 
  • अब डिक्लेरेशन दें, और फिर पेमेंट करें, एवं अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें।

Important Link

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंClick Here
ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करेंClick Here
गुरुकुल का ऑफिशियल वेबसाइट देखेंClick Here
हमारा व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करेंTelegram | WhatsApp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *