WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल में कक्षा 5 एवं 6 (केवल बालकों हेतु) में प्रवेश प्रारंभ : सत्र 2026–2027

स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल, ज्वालापुर (हरिद्वार), जो कि पतंजलि योगपीठ के मार्गदर्शन में संचालित है, ने शैक्षणिक सत्र 2026–2027 के लिए कक्षा 5 एवं कक्षा 6 (केवल बालकों के लिए) में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

यह गुरुकुल वैदिक शिक्षा पर आधारित एक प्रतिष्ठित आवासीय शिक्षण संस्थान है, जहाँ आधुनिक विषयों के साथ-साथ भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कार, योग एवं अनुशासन पर विशेष बल दिया जाता है।

गुरुकुल का संक्षिप्त परिचय

स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल (गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर) की स्थापना विक्रम संवत 1964 (सन 1907) में माँ गंगा के पावन सान्निध्य में हरिद्वार की पुण्य भूमि पर की गई थी। इस गुरुकुल की स्थापना तर्कतीर्थ शिरोमणि, शास्त्रार्थ महारथी, दर्शनों के मूर्धन्य विद्वान पूज्य स्वामी दर्शनानंद जी महाराज के करकमलों द्वारा की गई।

वर्तमान समय में इस गुरुकुल का संचालन परम श्रद्धेय पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज एवं परम श्रद्धेय आयुर्वेद शिरोमणि पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं पतंजलि योगपीठ के दिशा-निर्देशन में किया जा रहा है। वर्ष 2023 से गुरुकुल में वैदिक शिक्षा संस्थान के रूप में पठन-पाठन आरंभ किया गया है।

यह गुरुकुल वैदिक एवं आधुनिक शिक्षा का एक अद्भुत समन्वय प्रस्तुत करता है, जहाँ कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा प्रदान की जाती है तथा वेद, दर्शन, उपनिषद, श्रीमद्भगवद्गीता, पंचदश आदि ग्रंथों के अध्ययन की समुचित व्यवस्था है।

प्रवेश कक्षाएँ

  • कक्षा 5
  • कक्षा 6
    (केवल बालकों हेतु)

आवश्यक तिथियाँ (Admission Schedule)

  • 06 जनवरी 2026 से 10 फरवरी 2026
    प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन पंजीकरण
    पंजीकरण शुल्क: 1000 रुपये
    स्थान: स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल की वेबसाइट
    समय: किसी भी समय
  • 16 फरवरी 2026
    कक्षा 5 एवं 6 के लिए ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा
    स्थान: स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल, ज्वालापुर, हरिद्वार
    समय: प्रातः 08:30 से सायं 04:00 तक
  • 20 फरवरी 2026
    गुरुकुल की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम की घोषणा
    समय: रात्रि 10:00 बजे
  • 21 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026
    चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क जमा
  • 01 अप्रैल 2026
    चयनित अभ्यर्थियों को स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल में रिपोर्ट करना होगा
    समय: प्रातः 09:00 बजे

गुरुकुल की मुख्य विशेषताएँ

  • वैदिक दिनचर्या
  • हवन
  • योग एवं प्राणायाम
  • शास्त्र अध्ययन
  • परम्परागत विषयों का अध्ययन
  • आधुनिक विषयों का अध्ययन
  • खेल
  • सात्विक भोजन

प्रवेश परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम

  • कक्षा 4 एवं कक्षा 5 की NCERT पाठ्य पुस्तकों पर आधारित प्रश्न
  • हिंदी एवं अंग्रेज़ी पठन कौशल
  • श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय 16
  • सूर्य नमस्कार
  • योगिक जॉगिंग
  • प्राणायाम कौशल
    (इन सभी का मूल्यांकन प्रवेश परीक्षा के अंतर्गत किया जाएगा)

पंजीकरण एवं संपर्क जानकारी

अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन पंजीकरण के लिए गुरुकुल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ:
www.swamidarshananandgurukul.com

संपर्क नंबर:
+91-7217035970
+91-8954555999

ईमेल:
suchna@swamidarshananandgurukul.com

पता:
Swami Darshananand Gurukul, National Highway-58,
Jwalapur, Haridwar, Uttarakhand – 249404

महत्वपूर्ण सूचना

  • नवीनतम सूचनाओं के लिए नियमित रूप से गुरुकुल की वेबसाइट देखें।
  • अभिभावकों से अपेक्षा है कि वे अपने बच्चों को छात्रावासीय जीवन के लिए मानसिक रूप से तैयार करें।
  • बच्चों को अपने सामान, वस्त्र एवं पुस्तकों को सुव्यवस्थित रखने का अभ्यास कराएँ।
  • वेबसाइट पर जाने के लिए नोटिफिकेशन में दिए गए QR कोड का भी उपयोग किया जा सकता है।

Important Link

Application FormClick Here
गुरुकुल का ऑफिशियल Notification देखेंClick Here
गुरुकुल का ऑफिशियल वेबसाइट देखेंClick Here
हमारा व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करेंTelegram | WhatsApp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *